चंबा, 7 सितंबर
चंबा के चुराह उपमंडल के जुकयानी क्षेत्र में हुए चर्चित नेगी राम हत्याकांड मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस द्वारा की जा रही जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि वे इस जांच से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हैं।परिवार का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने जिस महिला को आरोपी बनाया है, वह अकेले इतनी निर्मम और जघन्य हत्या को अंजाम नहीं दे सकती।
हत्या के तरीके और परिस्थितियों को देखते हुए इसमें अन्य लोगों के भी शामिल होने की पूरी आशंका है।परिवार CBI जांच की मांग कर रहा है। इसी मांग को लेकर आज पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर अटल चौक में चक्का जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
अन्य खबरें जानें –



