चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन ने आम जनता से एक अज्ञात शव की पहचान करने में मदद मांगी है, जिसे GMCH 32 अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट DDR नंबर 32 तारीख 29.08.2026, को दर्ज की थी।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 29.08.2026 को PP GMCH-32, चंडीगढ़ से सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र लगभग 55 वर्ष), जिसे CR नंबर 20260049838 के तहत GMCH 32 में भर्ती कराया गया था, को ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया है। इस सूचना पर, पुलिस टीम GMCH-32 चंडीगढ़ पहुँची। शव को मुर्दाघर में रखवाया गया। पुलिस को अभी तक मृतक के बारे में कोई भी जानकारी पता नहीं चली है । पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए आम जनता से सहयोग मांगा है।
मृतक अज्ञात व्यक्ति का विवरण इस प्रकार है:
नाम – अज्ञात
उम्र – लगभग 55 वर्ष
लंबाई – लगभग 5’8″
रंग – सांवला-भूरा
पहनावा – नीली टी-शर्ट (सफेद लाइनिंग वाली), ग्रे पैंट
बालों का रंग – सफेद
हुलिया – चेहरे पर सफेद दाढ़ी और सिर पर सफेद बाल।


