अंबाला, 5 सितंबर
अंबाला में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे।कर्मचारियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के सामने अपनी मांग रखते हुए सवाल किया कि जब सरकार की ओर से कई विभागों के कर्मचारियों को पक्का किया जा रहा है, तो सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों को नियमित करने की मांग पर सरकार फैसला क्यों नहीं ले रही है।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के समक्ष कई बार अपनी मांगें रखी जा चुकी हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्हें आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि हरियाणा में सफाई कर्मचारी करीब एक महीने से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकार कोई ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, कर्मचारियों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने उन्हें उनके साथ होने का आश्वासन दिया और उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।
अन्य खबरें जानें –
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर बोलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने की जांच शुरू


