पठानकोट में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, अस्पताल में भरा पानी, प्रशासन की खुली पोल

पठानकोट, 4 सितंबर पठानकोट में हुई बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया है, मगर शहर की सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है।पानी…

पठानकोट

पठानकोट, 4 सितंबर

पठानकोट में हुई बारिश से मौसम तो सुहाना हो गया है, मगर शहर की सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है।पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण जगह-जगह भारी जलभराव की स्थिति बन गई है।

खासकर सिविल अस्पताल के मुख्य गेट और रास्तों पर पानी भरने से मरीजों व उनके तीमारदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।प्रशासन की पोल खोलती इस बारिश ने आम जनता और इलाज के लिए आने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

वही सब्जी मंडी में भी पानी भरने से वहाँ पर आने वाले लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों ने कहा कि थोड़ी सी बारिश ने ही नगर निगम प्रशासन की पोल खोल दी है लोगों का आना-जाना मुश्किल हो चुका है। सड़कों पर पानी भरा हुआ है, क्योंकि नालों की सफाई न होने के कारण सही निकासी नहीं हो रही।

जिस कारण सड़कों पर तालाब बने हुए हैं। सिविल अस्पताल के अंदर आना-जाना भी माहौल हो चुका है। सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने आए लोगों को भी खासि दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *