नेपाल में चमत्कार! 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकले 2 मजदूर, अंदर से अब भी सुनाई दे रही आवाजें

काठमांडू, 4 सितंबर नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के चलते तबाही मची हुई है। इसी विनाशकारी बाढ़ के बीच त्रिशूली-3ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट…

नेपाल

काठमांडू, 4 सितंबर

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के चलते तबाही मची हुई है। इसी विनाशकारी बाढ़ के बीच त्रिशूली-3ए हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग में फंसे लोगों को रेस्क्यू के बीच बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 9 दिनों तक सुरंग के अंदर फंसे होने क बाद दो मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है।मजदूरों की पहचान संजय शाह और कबीर महर्जन के रूप में हुई है।दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस कामयाबी के बाद सुरंग के अंदर फंसे अन्य मजदूरों के बचने की उम्मीद भी बढ़ गई है।बचावकर्मियों को सुरंग के अंदर से कुछ और लोगों की आवाजें सुनाई दी है। पुलिस और सेना उनकी लोकेशन पता लगाकर उन्हें बाहर निकलाने में जुटी है।

माना जा रहा है कि सुरंग के अंदर मौजूद एयर पॉकेट्स ने दोनों को जिंदा रहने में मदद की हो सकती है। इसी वजह से अब बचाव दल को उम्मीद है कि सुरंग के दूसरे हिस्सों में फंसे लोगों में भी कोई जीवित हो सकता है।

40 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सुरंग के अंदर अभी भी 40 से ज्यादा लोगों की लापता होने की सूचना है। नेपाल में बाढ़ के बाद कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों के लापता होने की खबर है। ऐसे में सुरंग से दो मजदूरों के जिंदा निकलने के बाद बचाव अभियान को नई उम्मीद मिली है।

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन से कई इलाकों में भारी तबाही हुई है। इसके बाद से सेना, सशस्त्र पुलिस और अन्य बचाव दल लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

अन्य खबरें जानें –

Industry & Academia Unite At Regional Industry-Academia Conclave To Make Punjab No. 1 In Technical Education

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *