शिमला, 3 सितंबर
शिमला के चराऊ गांव में आज दोपहर करीब 12 बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब लोकेंद्र चौहान के घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और इसकी चपेट में आए दो मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए।
जुब्बल के चमारू गांव में आज सुबह के समय, लोकेंद्र चौहान के घर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग करीब दोपहर 12 बजे के आसपास लगी।आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते दोनों मकान आग की लपटों में घिर गए और पूरी तरह जलकर राख हो गए।
आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि, आग की भयावहता के चलते दोनों मकानों को नहीं बचाया जा सका।सबसे राहत की बात यह रही कि इस भीषण अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
हादसे में दोनों मकानों के जलकर राख होने से परिवार को भारी नुकसान हुआ है।फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर आगजनी से हुए नुकसान का जायजा ले रही है।
अन्य खबरें जानें –


