Swine flu in Ambala :शहर में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 3 नए मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

अंबाला, 3 सितंबर अंबाला में स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में अब तीन और लोगों में स्वाइन फ्लू की…

अंबाला

अंबाला, 3 सितंबर

अंबाला में स्वाइन फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। जिले में अब तीन और लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। इससे पहले भी जिले से तीन मामले सामने आए थे, जो फिलहाल स्वस्थ हो गए है।

वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरत के मुताबिक उपचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतें, मास्क का इस्तेमाल करें और खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकें।

जानकारी देते हुए अंबाला स्वास्थ्य विभाग की CMO डॉक्टर रेणु पजनी ने बताया कि जिले से पहले तीन मामले आए जो स्वस्थ हो गए है । अब एक बार फिर तीन नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से दो मरीज अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में एडमिट है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है, स्पेशल वार्ड बनाया गया है और दवाइयों का स्टॉक भी पूरा रखा गया है।

अन्य खबरें जानें –

पलवल में ट्रैफिक पुलिस सख्त , नो-एंट्री उल्लंघन पर एक्शन , 53 वाहनों के काटे चालान , आगे और कसेगा शिकंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *