कैथल में पुलिस ने 2 अवैध देसी कट्टे व 4 जिंदा कारतूस सहित आरोपी को किया काबू,10 से अधिक पहले मामले दर्ज

कैथल,  3 सितंबर कैथल में अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ SP मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी…

कैथल

कैथल,  3 सितंबर

कैथल में अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ SP मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ ने एक आरोपी को काबू किया है। जिसके कब्जे से दो अवैध 315 बोर देसी कट्टे व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ प्रभारी SI मुकेश कुमार की अगुवाई में टीम अपराधों की रोकथाम के संबंध में गांव सांगन बस अड्डा के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जम्मू-कटरा हाईवे पुल के नीचे हरिपुरा- सिनंद रोड पर एक युवक मोटरसाइकिल पर पिट्ठू बैग सहित बैठा हुआ है, जिसके पास अवैध 315 बोर देसी कट्टे व कारतूस हैं।

सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जम्मू-कटरा हाईवे पुल के नीचे हरिपुरा-सिनंद रोड पर दबिश दी। वहां सूचना में बताए गए हुलिए का एक युवक मोटरसाइकिल पर पिट्ठू बैग सहित बैठा दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया । जिसकी पहचान मेहमदपुर तहसील जिला सोनीपत  निवासी नवीन उर्फ पटवारी के रूप में हुई। जिसके कब्जे में पिट्ठू बैग से 315 बोर के 2 अवैध देसी कट्टे तथा चार कारतूस बरामद हुए।

आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। आरोपी एक अपराधिक किस्म का है ,जिस पर पहले भी आर्म्स व लड़ाई- झगड़ा के 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।

अन्य खबरें जानें –

कैथल में साधु की हत्या , पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 1 घंटे में सुलझा हत्याकांड, महंत समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *