पानीपत में 84 पुलिस क्वार्टरों को ADGP रवि किरण ने किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों के वेलफेयर की दिशा में बड़ा कदम

पानीपत , 2 सितंबर पानीपत में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 27 करोड़ रुपये की लागत से 84 क्वार्टर फ्लैट तैयार किए हैं। इन आवासों…

पानीपत

पानीपत , 2 सितंबर

पानीपत में हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 27 करोड़ रुपये की लागत से 84 क्वार्टर फ्लैट तैयार किए हैं। इन आवासों का शुभारंभ ADGP माटा  रवि किरण ने किया। शुभारंभ के बाद ADGP ने नए क्वार्टरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस मौके पर ADGP माटा रवि किरण ने कहा कि हरियाणा पुलिस लगातार आधुनिक तकनीक से लैस हो रही है और पुलिसिंग में दिन-प्रतिदिन सुधार किया जा रहा है।वहीं पुलिसकर्मियों पर बढ़ते वर्कलोड, VIP ड्यूटी और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी को लेकर पूछे गए सवाल पर ADGP ने कहा कि विभाग इस दिशा में लगातार काम कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के वर्कलोड में सुधार हुआ है और अब पहले जैसी स्थिति नहीं है।84 नए क्वार्टर पुलिसकर्मियों के लिए सिर्फ मकान नहीं, बल्कि बेहतर सुविधाओं और पुलिस वेलफेयर की दिशा में एक अहम कदम माने जा रहे हैं।

अन्य खबरें जानें –

करनाल में फायर कर्मियों ने जलाई पर्चियां , सस्पेंड-बर्खास्तगी से नहीं डरेंगे , हड़ताल जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *