कैथल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर DC अपराजिता की बैठक, पार्षदों से सहयोग की अपील, स्कूलों के पास से हटेगा कचरा

कैथल,  1 सितंबर कैथल शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर डीसी अपराजिता ने मंगलवार को नगर परिषद के पार्षदों, कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल तथा…

कैथल

कैथल,  1 सितंबर

कैथल शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के मद्देनजर डीसी अपराजिता ने मंगलवार को नगर परिषद के पार्षदों, कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल तथा व अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक की। डीसी ने दोनों ही बैठकों में सभी पक्षों से अपील की कि कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी पार्षद वार्डां में आमजन से बातचीत करें और उन्हें कम कचरा जनरेट करने के प्रति जागरूक करें। साथ ही हड़ताल कर रहे कर्मचारी भी इस बात का ध्यान रखें कि कचरे के प्वाइंट के कारण विद्यार्थियों सहित अधिक रिहायशी क्षेत्रों में लोगों को परेशानी न हो। पार्षदों ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं, कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वें स्कूलों के आस-पास के कचरा प्वाइंट्स को साफ करने में सहयोग करेंगे। वहीं डीसी ने अपने संदेश में आमजन से भी अपील की है कि स्थिति सामान्य होने तक लोग सूखे कचरे को सड़कों या सार्वजनिक जगहों पर फेंके।

डीसी अपराजिता ने पहले लघु सचिवालय स्थित सभागार में सभी पार्षदों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उनके पास लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि विद्यार्थियों को कचरे के कारण आने-जाने में परेशानी हो रही है। कचरा प्वाइंटस पर बेसहारा पशु विचरते हैं, जिससे हादसे का डर रहता है। इसलिए पार्षद अपने-अपने वार्ड में आमजन से सहयोग लें। लोगों से अपील करें कि वे स्थिति सामान्य होने तक अधिक कचरा सार्वजनिक स्थानों पर न फेंके।

साथ ही प्रशासन द्वारा किए जा रहे कचरे प्वाइंटस की सफाई के प्रयासों में सहयोग करें।  डीसी ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगें अपनी जगह हैं और सरकार स्तर पर उनकी मांगों को लेकर बातचीत चल रही है, लेकिन हड़ताल के कारण आम जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने पार्षदों का आश्वासन दिया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। यदि कोई भी ऐसा करता पाया जाता है तो पार्षद सबूतों के साथ शिकायत दें। पुलिस द्वारा FIR दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में सफाई के संबंध में आ रही संबंधित समस्याएं रखीं। जिसमें डोर टू डोर के वाहन को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाए जाने एवं कचरा प्वाइंट्स साफ करते हुए पर्याप्त पुलिस बल की मांग की।

अन्य खबरें जानें –         

फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़ी सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बीमारी का बढ़ा खतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *