पलवल में KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई श्रद्धालुओं से भरी पिकअप , 6 की मौत, 14 घायल

पलवल, 1 सितंबर हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप स़ड़क किनारे…

पलवल

पलवल, 1 सितंबर

हरियाणा के पलवल जिले में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी पिकअप स़ड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत  हो गई और 14 लोग घायल हुए हैं।

सभी श्रद्धालुओं उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सब लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए निकले थे।  सभी श्रद्धालुओं सालासर बालाजी के दर्शन के बाद मथुरा के वृंदावन और बरसाना जा रहे थे।

खड़े ट्रक में पीछे से टकराई पिकअप

KMP एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी औऱ इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह?

पुलिस की शुरूआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आ गई होगी।  हालांकि हादसे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें जानें –         

भिवानी में सफाई कर्मियों की 26वें दिन भी हड़ताल जारी ,निकाला मशाल जुलूस, शहर में लगे जगह-जगह कूड़े के ढेर

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *