चंडीगढ़, 1 सितंबर
पंजाब के किसानों के 32 संगठनों ने SKM यानि कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आज से मोहाली-चंड़ीगढ़ बार्डर पर सात दिनों का पक्का मोर्चा लगाया जा रहा है। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर लगाए जाने वाले मोर्चे को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। यह मोर्चा फेदां बैरियर पर लगेगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की संभावना है।
किसानों की प्रमुख मांगों में पानी से जुड़े पुराने समझौतों को रद्द करना शामिल है। इसके अलावा गन्ना किसानों को उचित और समय पर भुगतान, किसानों की कर्जमाफी और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों से जुड़े मुद्दे भी प्रदर्शन में उठाए जाएंगे।
किसान नेताओं ने कहा कि अगर सरकार उन्हें बातचीत के लिए बुलाती है तो वें बातचीत के लिए तैयार हैं।किसानों ने सात दिनों के धरने को लेकर अपना व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। धरना स्थल पर लंगर तैयार किया जाएगा।
कई रास्तों पर बढ़ेगा ट्रैफिक दबाव
किसानों के चंड़ीगढ़ कूच को देखते हुए मोहाली और चंड़ीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। मंगलवार को मोहाली की एयरपोर्ट रोड, सोहाना, एयरपोर्ट चौक और IISER लाइट प्वाइंट के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने की संभावना है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
अन्य खबरें जानें –



