फरीदाबाद में 500 रुपये मांगने पर खूनी वारदात, बीयर की बोतल घोंपकर हत्या, आरोपी कालू गिरफ्तार

फरीदाबाद, 31 अगस्त फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी में 500 रूपये मांगने के बाद हुए विवाद के चलते युवक की बीयर की बोतल घोंपकर हत्या करने…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 31 अगस्त

फरीदाबाद के गांधी कॉलोनी में 500 रूपये मांगने के बाद हुए विवाद के चलते युवक की बीयर की बोतल घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांधी कॉलोनी निवासी सागर (26) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी कालू को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना NIT पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मृतक और आरोपी साथ में पी रहे थे शराब

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सागर और आरोपी कालू दोनों ही गांधी कॉलोनी के रहने वाले है। दोनों साथ में ही चैन-कुप्पी पर का काम करते है। बताया गया है कि कालू ठेकेदार है जबकि सागर लेबर का काम करता था। दोनों रविवार की देर रात करीब 10 बजे रेलवे स्टेश के पास शराब पी रहे थे।

500 रूपये मांगे को लेकर हुआ झगड़ा

शराब पीने के दौरान मृतक सागर ने कालू से अपने 500 रूपए मांग लिए। इसी बात को लकेर दोनों के बीच में विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद ने दोनों के बीच में झगड़े का रूप धारण कर लिया। झगड़े के दौरान कालू ने बीयर की बोतल को पहले सागर के सर में मारकर फोड़ दिया। इसके बाद उसने सागर के गले और पेट में बीयर की टूटी हुई बोतल घोंप दी। जिससे सागर गंभीर रूप से घायल हो गया।

डाक्टरों ने किया मृत घोषित

परिजनों के अनुसार जब वो सागर को अस्पताल लेकर पहुंचे तो डाक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक गले में कांच की बोतल लगने से नसे कट गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना NIT इंचार्ज महाबीर के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ESIC मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

करनाल में सफाई कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ आक्रोश, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का फूंका पुतला ,आंदोलन तेज करने की चेतावनी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *