कपूरथला में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू ,नगर निगम ने माल रोड – ठंडी सड़क से शुरू किया अभियान, लोगों से सहयोग की अपील

कपूरथला, 29 अगस्त पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ ’ के तहत कपूरथला नगर निगम की ओर से शनिवार को…

कपूरथला

कपूरथला, 29 अगस्त

पंजाब सरकार की ओर से शुरू किए गए ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत कपूरथला नगर निगम की ओर से शनिवार को विशेष सफाई मुहिम की शुरुआत की गई। अभियान का आगाज शहर का दिल कहे जाने वाले माल रोड-ठंडी सड़क क्षेत्र से किया गया।

शहर की सबसे बड़ी सैरगाह में भी चला सफाई अभियान

ठंडी सड़क के साथ बनी शहर की प्रमुख सैरगाह में भी सफाई अभियान चलाया गया। यह सैरगाह सुबह और शाम बच्चों, बुजुर्गों और नौजवानों से गुलजार रहती है। लोग यहां सैर और कसरत करने के साथ-साथ पेड़-पौधों और हरियाली के बीच स्वच्छ वातावरण का आनंद लेते हैं।

आप नेताओं और नगर निगम कमिश्नर ने खुद संभाली झाड़ू

सफाई अभियान के दौरान आम आदमी पार्टी के नेताओं और नगर निगम कमिश्नर ने खुद सफाई में हिस्सा लिया। उन्होंने झाड़ू लगाकर कूड़ा-कचरा इकट्ठा किया और लोगों को भी अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने का संदेश दिया।

आने वाले दिनों में शहर के हर क्षेत्र में चलेगी मुहिम

नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि‘मिशन क्लीन पंजाब’ पंजाब सरकार की विशेष सफाई ड्राइव है। कपूरथला नगर निगम ने इस अभियान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। आज से शुरू हुई यह मुहिम आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी और शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।

लोगों के सहयोग से शहर को बनाया जाएगा स्वच्छ

अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए केवल सरकारी स्तर पर प्रयास काफी नहीं हैं। इसके लिए शहरवासियों का सहयोग भी जरूरी है। लोगों की भागीदारी के साथ ‘’मिशन क्लीन पंजाब’  को शहर के हर क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

पटियाला में ‘मेरा पटियाला, मैं ही संवारूं’ अभियान की शुरुआत ,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अधिकारियों के साथ सड़क पर उतरकर की सफाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *