पलवल, 29 अगस्त
पलवल जिले के मुंडकटी थाना क्षेत्र में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपये ऐंठने एक मामला सामने आया है।आरोपी ने रूस में पीड़ित और उसके चचेरे भाइयों को बंधक बनाने के अलावा अवैध रूप से रूस में प्रवेश करने के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया।रूसी पुलिस की मदद से रिहा होने के बाद दोनों पीड़ित देश लौटे और आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को शिकायत दी।पुलिस ने शिकायत के बाद नामजद आरोपी सहित उसकी पत्नी पिता व चाचा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ओर जांच शुरू कर दी है।
मुंडकटी थाना प्रभारी कैलाश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव खाम्बी निवासी मुकेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी मर्रोली गांव निवासी राहुल उसके चचेरे भाई सुनील के साथ पढ़ा था।जब वह दोनों उसके गांव मरौली में गए तो उन्हें वंहा उसके पिता नाहर सिंह व अटल उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होने का आश्वासन देते हुए रूस में वीजा देने का भरोसा दिया।
बाद में दोनों पीड़ित आरोपी राहुल की पत्नी सिमरन ने दिल्ली के भारत नगर स्थित अपने कार्यालय पर गए जंहा उन्होंने उससे लाखों रुपये हड़प कर छह महीने का विजिट-टू-वर्क वीजा देकर रूस भेज दिया।
दोनों चचेरे भाई रूस पहुंचे, तो राहुल और उसके साथी एजेंटों नजीम ने उन्हे बंधक बनाकर रखा।पीड़ित ने शिकायत में बताया कि जब उन्होंने कंपनी में नौकरी की मांग की तो आरोपियों ने कंपनी में काम पर लगाने के बाद उन्हें तय दैनिक वेतन रूसी रुपये छः हजार रूबल के स्थान पर 25 सौ रूबल दिए जाते थे। बाकी 35 सौ रूबल एजेंट आपस में बांट लेते थे।
जब पीड़ितों ने इस धोखाधड़ी का विरोध किया, तो आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से 14 जुलाई को रूसी पुलिस को झूठी सूचना देकर छापेमारी करवा दी।सूचना के आधार पर रूसी पुलिस ने पीड़ितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस दौरान आरोपी जेल में छुड़वाने के नाम पर पीड़ितों के परिजनों से रुपये लेता रहा।
बाद में रूसी पुलिस ने परिजनों को फोन कर टिकट मंगवाकर उन्हें वापस भारत भेज दिया। पीड़ित दोनों युवकों ने जिला पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल से मिलकर मानव तस्करी कर विदेश में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने की शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राहुल व उसकी पत्नी सिमरन सहित उसके पिता नाहर सिंह सहित अटल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है ओर जांच शुरू कर दी है।
अन्य खबरें जानें –
अजनाला में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू, MLA कुलदीप सिंह धालीवाल ने SDM के साथ खुद झाड़ू लगाकर किया आगाज



