अंबाला फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग, धमाके से हिले घरों के शीशे, सामान जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

अंबाला, 28 अगस्त अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। यह…

अंबाला

अंबाला, 28 अगस्त

अंबाला के रामपुर सरसेहड़ी मोड़ पर स्थित एक ट्रैक्टर पार्ट्स बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुआ। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और घरों की खिड़कियों के शीशे तक हिल गए । ब्लास्ट की आवाज सुनकर लोगों के मन में डर का माहौल पैदा हो गया।पड़ोसियों ने आग की सूचना तुरंत  डायल 112 को और फायर ब्रिगेड को दी ।

सूचना मिलते ही तुरंत डायल 112 की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। वहीं सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां में मौके पर पहुंची और आग पर पाने की कोशिश की लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ियां और मंगानी पड़ी ।

आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है, जिससे मालिक को करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका है। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि इस एरिया को प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रोन एरिया घोषित किया गया है, जिसके चलते पिछले एक साल से उनकी फैक्ट्री का इंश्योरेंस भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यह आग उनके लिए दोहरी मार बन गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

 अन्य खबरें जानें –

रोपड़ जेल में रक्षाबंधन की धूम, जेल प्रशासन ने माताओं-बहनों के लिए किया सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मुलाकात का इंतजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *