संगरूर, 28 अगस्त
संगरूर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आय़ा है। जहां एक ‘कलयुगी’ बहू ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर तौलिए की मदद से अपनी सास का गला घोंटकर हत्या कर दी।
इस बारे में जानकारी देते हुए सुनाम के DSP हरविंदर सिंह खैरा ने बताया कि करनैल सिंह के बेटे जगजीत सिंह ने बयान दिया कि 24 जुलाई को संगरूर जिले के शेरो गांव की रहने वाली उनकी बहन बलजीत कौर की हत्या उनकी बहू जसवीर कौर और उसके भाई व दोस्त गुरविंदर सिंह और हरमनदीप सिंह ने कर दी थी।
इस मामले में चीमा पुलिस स्टेशन में 25 अगस्त को केस दर्ज किया गया और आरोपियों जसवीर कौर, गुरविंदर सिंह और हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। DSP सरदार हरविंदर सिंह खैरा ने बताया कि बलजीत कौर की हत्या तकिए और तौलिए से दम घोंटकर की गई थी।
घटना में इस्तेमाल किया गया तकिया और आरोपियों गुरविंदर सिंह और हरमनदीप सिंह द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। आरोपी तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
अन्य खबरें जानें –



