पंचकूला, 27 अगस्त
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के द्वारा अपनी मांगों को लेकर पंचकूला के सेक्टर -5 धरना स्थल में राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। कर्मचारियों की हरियाणा सरकार से मांग है कि सेवाएं देते हुए सैकड़ो अनुबंधित कर्मचारी अपनी जान गंवा चुके हैं और अंग भंग हो चुके हैं ।
विभाग के फेटल व नॉन फ़ेटल का अगर आंकड़ा देखें तो 90% अनुबंधित कर्मचारी ही निगम की सेवाओं के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। और अनुबंधित कर्मचारियों का योगदान विभाग्य कार्यों में सबसे ज्यादा रहा है। किंतु अनुबंधित कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है ,उनकी मांग है कि जल्द से जल्द आधिकारिक बैठक बुलाकर संगठन की मांगों का समाधान किया जाए।
अनुबंधित कर्मचारियों की मांग है कि सिक्योरिटी आफ सर्विस एक्ट के तहत पात्र कर्मचारियों को 30 जून 2026 तक नियुक्ति पत्र जारी करते हुए 15 अगस्त 2024 से एरियर सहित वेतन दिलाया जाए। बिजली विभाग के डायरेक्टर विभाग रोल पर आउटसोर्स पॉलिसी 2006 के तहत सभी लगे कर्मचारियों को समान काम- समान वेतन का लाभ दिलाया जाए और यह भी कहा है कि 2021 से वेतन में कोई भी बढ़ोतरी नहीं हुई है ।
इसके अलावा कुल 24 मांगों को लेकर अनुबंधित कर्मचारियों के द्वारा प्रदर्शन किया गया और इस प्रदर्शन में प्रदेश के सभी 22 जिलों से कर्मचारी पंचकूला में धरना प्रदर्शन करते हुए नजर आए । उन्होंने कहा कि हड़ताल के तहत कामकाज ठप है और आज अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जा रहा है और हरियाणा के बिजली मंत्री के नाम भी कर्मचारियों के द्वारा ज्ञापन सौपा गया।
अन्य खबरें जानें –
हिसार में पत्नी की हत्या कर 4 महीने से फरार 50 हजार का इनामी पति गिरफ्तार, प्रेस से किए थे वार



