फरीदाबाद , 26 अगस्त
सर्व कर्मचारी संघ एवं हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में DC कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया ।फरीदाबाद में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को 21वें दिन भी जारी रही।धरने पर पहुंचे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वादा खिलाफी का आरोप लगाया।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि प्रदेश में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही।कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक उनका धरना और आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं, आमजन और पुलिसकर्मियों पर कूड़ा फेंकने के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को परेशान करना गलत है, लेकिन कर्मचारी अपने हक और मांगों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करते रहेंगे।
अन्य खबरें जानें-
हरियाणा रोडवेज का बड़ा ऐलान, मांगे नहीं मानी तो 5-6 सितंबर को रोडवेज का होगा चक्का जाम

