साउथ सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आज दुनियाभर में रिलीज हो गई।इस फिल्म का यश के फैंस को लंबे समय से इंतजार था। रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ देखने को मिली।
गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज किया गया है।
फिल्म को रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तमिलनाडु में शानदार शुरुआत की है और वहां इसकी ओपनिंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है।यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है।अब देखना होगा कि दर्शकों का यह रिस्पॉन्स आने वाले दिनों में ‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कितना बड़ा असर डालता है।
अन्य खबरें जानें-
इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में लगी आग, 15 नवजात मासूमों की मौत, जांच कमेटी गठित



