यमुनानगर,25 अगस्त
यमुनानगर में मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सिविल अस्पताल में तीन मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। CMO डॉ. जितेंद्र के मुताबिक, दो महिलाओं और एक पुरुष में स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए हैं। सबसे बड़ी चिंता यह है कि हरियाणा में पिछले 24 घंटे के दौरान 8 नए केस सामने आए हैं और इनमें 3 केस यमुनानगर के हैं। यानी राज्य में सामने आए नए मामलों में यमुनानगर की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।
मौसम में बदलाव के साथ फ्लू जैसे लक्षण बढ़ने की आशंका रहती है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा है। CMO ने कहा है कि लोग भीड़भाड़ वाली जगहों पर चेहरे पर मास्क का इस्तेमाल करें और अगर तबीयत बिगड़ती नजर आए तो इसे हल्के में न लें, बल्कि समय रहते जांच करवाएं।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की नजर तीनों मरीजों पर है और अस्पताल में संक्रमण से बचाव को लेकर अलग व्यवस्था की गई है।
अन्य खबरें जानें-
पंचकूला में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीज का घर पर उपचार जारी



