फरीदाबाद में राशन की गुणवत्ता और समय पर सप्लाई को लेकर मंत्री का FCI गोदाम में औचक निरीक्षण , मंत्री बोले – लापरवाही पर होगी FIR

फरीदाबाद ,25 अगस्त हरियाणा में राशन की गुणवत्ता और समय पर वितरण को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री…

फरीदाबाद

फरीदाबाद ,25 अगस्त

हरियाणा में राशन की गुणवत्ता और समय पर वितरण को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद के भैसरावली स्थित FCI गोदाम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में रखे खाद्यान्न की व्यवस्था और सप्लाई से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों तक शुद्ध और पूरा राशन समय पर पहुंचे। इसके लिए अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं और राशन वितरण व्यवस्था की निगरानी भी की जा रही है। मंत्री ने साफ कहा कि राशन की गुणवत्ता या वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर FIR तक दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है। सरकार की कोशिश है कि सरकारी राशन व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद परिवारों को समय पर गुणवत्तापूर्ण राशन मिल सके। मंत्री ने अधिकारियों को इस पूरी व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

 अन्य खबरें जानें-

ਪਟਨਾ ‘ਚ BPSC ਪਰੀਖਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਜ਼ਬਰਦਸਤ ਹੰਗਾਮਾ: ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਲਾਠੀਚਾਰਜ ਤੇ ਵਾਟਰ ਕੈਨਨ ਦੀ ਵਰਤੋਂ, ਤੇਜਸਵੀ ਯਾਦਵ ਨੇ ਲਿਖਿਆ ਪੱਤਰ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *