कर्नाटक सरकार धतूरे की ऑनलाइन बिक्री पर सख्त, Amazon-Swiggy Instamart-BigBasket के फूड लाइसेंस किए निलंबित

बेंगलुरु, 25 अगस्त कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग ने धतूरे के फल और बीजों की बिक्री के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए…

कर्नाटक

बेंगलुरु, 25 अगस्त

कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग ने धतूरे के फल और बीजों की बिक्री के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन  Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित कर दिए। कर्नाटक फूड विभाग के अनुसार कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल औऱ बीज बिक्री के लिए प्रदर्शित किए जा रहे थे। धतूरे के फल और बीज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।

ऐसे में आनलाइन प्लेटफार्म पर बिक्री होना खाद्य सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय है।इसलिए सरकार ने खाद्य कारोबार संचालकों पर धतूरे के फल औऱ बीज से जुड़े सभी विज्ञापन और प्रचार सामग्री तत्काल हटाने का निर्देश दिए हैं और साथ ही भविष्य में भी बेचने और वितरित करने पर रोक लगाई है।सरकार ने उन विक्रेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को धतूरे के उत्पाद उपलब्ध कराए थे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि धतूरे जैसे जहरीले उत्पादों को भोजन के रूप में स्टोर करना, बेचना या मानव उपभोग के लिए वितरित करना स्वीकार्य नहीं है।लाइसेंस निलंबित अगले आदेश तक जारी रहेगा। विभाग के मुताबिक, संबंधित कंपनियों और कारोबारियों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। अनुपालन रिपोर्ट और सुनवाई के बाद लाइसेंस निलंबन हटाने पर अलग से फैसला लिया जाएगा।

 अन्य खबरें जानें-

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, शोपियां में ग्रेनेड-पोस्टर तो सोपोर में मिले हथियार,6 हैंड ग्रेनेड बरामद

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *