जम्मू-कश्मीर,25 अगस्त
जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नाका चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध बाइक सवारों को गिरफ्तार किया। बाइक सवारों के पास से दो हैंड ग्रेनेड और आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े पांच आपत्तिजनक पोस्टर बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुनैद अहमद, आमिर यूसुफ और मतुलहामा निवासी जुनैद मुजफ्फर के रूप में हुई है। सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही हैँ। जांच में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बरामद विस्फोटक और पोस्टर उन्हें कहां से मिले और क्या उनका किसी आतंकी नेटवर्क से संबंध है। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है।
सोपोर में भी हथियारों की बड़ी बरामदगी
बारामुला जिले के सोपोर इलाके में भी सुरक्षाबलों ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों के अनुसार, एक कश्मीरी पंडित परिवार से AK-47 राइफल, तीन मैगजीन, 72 कारतूस और चार हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार और विस्फोटक वहां कैसे पहुंचे और इनके पीछे कौन लोग हैं।सुरक्षाबलों द्वारा पकड़े गए आरोपियों के बाद एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है।
अन्य खबरें जानें-



