झज्जर के दुल्हेड़ा में 570 गज के प्लॉट को लेकर खूनी संघर्ष, पुलिस ने 26 लोगों को किया गिरफ्तार

झज्जर,22 अगस्त दुल्हेड़ा गांव में करीब 570 वर्ग गज के प्लॉट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बड़े झगड़े में बदल गया। प्लॉट पर गेट…

झज्जर

झज्जर,22 अगस्त

दुल्हेड़ा गांव में करीब 570 वर्ग गज के प्लॉट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद बड़े झगड़े में बदल गया। प्लॉट पर गेट लगाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 26 लोगों को नामजद किया है, जिनमें से 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

शिकायतकर्ता सुरेंद्र के अनुसार, परिवार की जमीन की खेवट सांझी है और हिस्से अलग कराने को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि उसके चाचा के बेटे अमित ने करीब 570 वर्ग गज का प्लॉट परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी के बिना गांव की एक लड़की को बेच दिया। सुरेंद्र का कहना है कि उसने लड़की, उसके पिता और पति से प्लॉट नहीं लेने को कहा था।

19 अगस्त को सुरेंद्र अपनी पत्नी गीता के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहा था। प्लॉट के सामने अमित को गेट लगाते देख उसने इसका विरोध किया। इसी दौरान कहासुनी और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि प्लॉट से 4-5 युवक बाहर आए और दोनों के साथ मारपीट की। इसके बाद रास्ता रोककर दोबारा झगड़ा करने का भी आरोप है।

घटना की सूचना फैलने पर निजामपुर, बहादुरगढ़, बामडोली समेत अन्य स्थानों से लोग मौके पर पहुंचे। गांव के युवकों से मारपीट की जानकारी मिलने पर ग्रामीण भी बड़ी संख्या में जुट गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ और पुलिस के पहुंचने तक कई लोग घायल हो चुके थे।झगड़े में वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।

पुलिस ने मौके से दो स्कॉर्पियो और एक वैगनआर कब्जे में ली हैं। तीनों वाहनों के शीशे टूटे और टायर फटे मिले। बादली थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और 23 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अन्य खबरें जानें –

ਲੁਧਿਆਣਾ ‘ਚ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਥਾਰ ਦਾ ਕਹਿਰ: AGTF ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਗੈਂਗਸਟਰ ਨੇ ਰਾਹਗੀਰ ਨੂੰ ਦਰੜਿਆ, ਸਾਥੀਆਂ ਸਣੇ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *