अंबाला, 22 अगस्त
अंबाला के श्री पंजोखरा साहिब विवाद के बाद पुलिस ने दो सिख युवाओं को हिरासत में लिया था, जिसके बाद उनकी रिहाई की मांग को लेकर सिख संगत की ओर से कई प्रदर्शन किए गए। मामला मुख्यमंत्री हरियाणा तक भी पहुंचा, जहां सिख संगत ने दोनों युवाओं की रिहाई की मांग रखी। मुख्यमंत्री की ओर से जल्द रिहाई का आश्वासन दिया गया था। इसी बीच आज देर शाम जेल में बंद दोनों सिख युवाओं को अदालत से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दिया गया।
युवाओं के बाहर आने के बाद परिवार में खुशी की लहर है। इस मामले में दोनों युवाओं की ओर से पैरवी कर रहे वकील चंदीप सिंह ने बताया कि अदालत ने दोनों को बेल दे दी है। अब 26 अगस्त को मामले की अगली सुनवाई होगी, जिसमें दोनों युवाओं का कोर्ट में पेश होना जरूरी है।
इसके बाद पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं, जेल से रिहा हुए अनमोल सिंह के भाई ने बताया कि आज उन्हें बड़ी राहत मिली है और उनके भाई को अदालत से जमानत मिल गई है। उन्होंने इस दौरान हरियाणा सरकार और जगदीश सिंह झिंडा का धन्यवाद किया।
अन्य खबरें जानें –

