भारतीय जैवलिन थ्रोअर स्टार नीरज चोपडा ने डायमंड लीग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। नीरज ने 88.05 मीटर का थ्रो करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।लेकिन वह खिताब जीतने से महज 9 सेंटीमीटर दूर रह गए।पहले स्थान पर श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने रहे और तीसरा स्थान ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने हासिल किया।
दूसरे प्रयास में नीरज ने किया कमाल
नीरज चोपड़ा ने मुकाबले की शुरुआत 83.54 मीटर के थ्रो से की। इसके बाद अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 88.05 मीटर दूर भाला फेंका और शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। यह 2026 सीजन में नीरज का अब तक का सबसे लंबा थ्रो रहा।हालांकि नीरज की बढ़त ज्यादा देर कायम नहीं रही। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने अपने तीसरे प्रयास में 88.14 मीटर का शानदार थ्रो कर नीरज को पीछे छोड़ दिया।
लुसाने डायमंड लीग के बाद नीरज चोपड़ा की नजर अब डायमंड लीग फाइनल में जगह बनाने पर है। 2026 डायमंड लीग का फाइनल 4 और 5 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में आयोजित होना है। फाइनल में पहुंचने के लिए एथलीट अलग-अलग चरणों में अंक जुटा रहे हैं।
अन्य खबरें जानें –
तेलंगाना में फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट, 2 की मौत, 9 कर्मचारी घायल

