तेलंगाना में फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट, 2 की मौत, 9 कर्मचारी घायल

तेलंगाना, 22 अगस्त तेलंगाना के यादाद्री भुवनागिरी जिले में शुक्रवार देर रात एक फार्मास्युटिकल कंपनी में हादसा हो गया। हेजलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में रिएक्टर…

तेलंगाना

तेलंगाना, 22 अगस्त

तेलंगाना के यादाद्री भुवनागिरी जिले में शुक्रवार देर रात एक फार्मास्युटिकल कंपनी में हादसा हो गया। हेजलो लैब प्राइवेट लिमिटेड में रिएक्टर में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद अचानक कंपनी के एक हिस्से में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई औऱ 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विस्फोट के बाद कंपनी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंची।फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के बाद राहत-बचाव अभियान चलाया गया।

हादसे में दो कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल रिएक्टर में विस्फोट की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

अन्य खबरें जानें –

पश्चिम चंपारण में NH-727 पर भीषण हादसा, ऑर्केस्ट्रा देख रहे लोगों में घुसी बस, 5 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *