महेंद्रगढ़ में कुई की खुदाई के दौरान गिरी दीवार, मिट्टी के नीचे दबने से मजदूर की मौत

महेंद्रगढ़, 21 अगस्त महेंद्रगढ़ शहर के स्टेट हाईवे 148-बी स्थित लघु सचिवालय के पास कुई की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो…

महेंद्रगढ़

महेंद्रगढ़, 21 अगस्त

महेंद्रगढ़ शहर के स्टेट हाईवे 148-बी स्थित लघु सचिवालय के पास कुई की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कुई के अंदर काम कर रहे 48 वर्षीय विजयपाल मिट्टी के नीचे दब गए जिससे उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना डायल 112 पर दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड सहित अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 40 मिनट तक चले रेस्क्यू अभियान के दौरान दो जेसीबी मशीनों की मदद से विजयपाल को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलने पर ASP फैजल खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार, विजयपाल वेल्डिंग का काम करते थे और आज सुबह अपने घर पर कुई की खुदाई कर रहे थे। खुदाई पूरी होने के बाद कुई के अंदर सीमेंट के फर्मे लगाए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक जमीन धंस गई और कुई की दीवार भी गिर गई, जिससे विजयपाल मिट्टी के नीचे दब गए। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने जेसीबी की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

अन्य खबरें जानें –

गुरुग्राम में बढ़ी H1N1 की चिंता, अस्पतालों की OPD में फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की बढ़ी संख्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *