गुरुग्राम, 21 अगस्त
देशभर में H1N1 और फ्लू जैसे संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब गुरुग्राम में भी चिंता बढ़ने लगी है। शहर के अस्पतालों की OPD में बुखार, खांसी और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डॉक्टरों ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने की अपील की है। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
गुरुग्राम में इन दिनों अस्पतालों की OPD में बुखार, खांसी और फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बदलते मौसम और वायरल संक्रमण के बीच H1N1 को लेकर भी लोगों की चिंता बढ़ी है।
डॉक्टरों के मुताबिक तेज बुखार, लगातार खांसी, शरीर में दर्द, कमजोरी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर समय रहते डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अनामिका वढेरा ने लोगों से घबराने की बजाय सावधानी बरतने की अपील की है। उनका कहना है कि लक्षणों को नजरअंदाज न करें और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां अपनाएं। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही नियमित रूप से हाथों की सफाई और खांसते-छींकते समय मुंह ढकने पर जोर दिया गया है।
स्वास्थ्य अधिकारी की मानें तो घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी नहीं करनी है। फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से परामर्श लें और जरूरत पड़ने पर जांच कराएं।
अन्य खबरें जानें –

