रोहतक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी गैंग के 9 सदस्य गिरफ्तार, जांच के दौरान 10 से अधिक मिली फर्जी वेबसाइट

रोहतक,20 अगस्त साइबर ठगी के मामले में रोहतक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने…

_रोहतक

रोहतक,20 अगस्त

साइबर ठगी के मामले में रोहतक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली वेबसाइट तैयार कर लोगों को पुलिस अधिकारी और अन्य विभागों का कर्मचारी बनकर ठगी का शिकार बनाया। पुलिस के मुताबिक, एक पीड़ित से पहले करीब 2 लाख 60 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। इसके बाद नकली वेबसाइट के जरिए मुंबई पुलिस का अधिकारी बनकर उससे दोबारा 2 लाख 20 हजार रुपये ठग लिए गए।मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने सात टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान ग्रेटर नोएडा, फारूक नगर, कानपुर, कन्नौज और गाजियाबाद से गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 से अधिक स्मार्टफोन, 10 से अधिक कीपैड मोबाइल फोन, 21 से ज्यादा फर्जी सिम कार्ड और 10 से अधिक ATM कार्ड बरामद किए हैं। जांच के दौरान पुलिस को 10 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट भी मिली हैं, जिनके जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।

पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान साइबर ठगी की अन्य वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।एसपी ने लोगों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति फोन पर खुद को पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मचारी या किसी अन्य विभाग का अधिकारी बताकर पैसे मांगता है तो उसके बहकावे में न आएं। कॉल फर्जी हो सकती है। साइबर ठगी होने पर तुरंत नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज करवाएं।

अन्य खबरें जानें –

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ओल्ड पंचकूला और टैंक चौक पर ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के काटे चालान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *