सिरसा, 20 अगस्त
सिरसा में सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल को दो सप्ताह का समय बीत चुका है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर कर रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर सरकार से बातचीत की जा रही है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है।हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य जरूरी सेवाओं पर भी असर देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर मजबूरी में आंदोलन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही, जिसके चलते उन्हें लगातार धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
इसी बीच जननायक जनता पार्टी यानी जजपा ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। जजपा पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी मांगों को जायज बताते हुए सरकार से जल्द बातचीत करने की मांग की। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों के साथ शीघ्र संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
जजपा नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की व्यवस्था को सुचारू रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में सरकार को उनकी मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जल्द फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से भी अपील की कि सरकार के साथ बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया जाए।
वहीं, कर्मचारियों ने सरकार से गुजारिश की है कि उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, ताकि हड़ताल समाप्त कर कर्मचारी वापस अपने काम पर लौट सकें। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
फिलहाल कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है और सभी की नजरें अब सरकार की ओर हैं कि वह कर्मचारियों के साथ कब बातचीत करती है और उनकी मांगों को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।
अन्य खबरें जानें –
जुलाना में लगा रोजगार मेला,2240 युवाओं ने करवाया पंजीकरण, 35 निजी कंपनियों ने लिया भाग



