17 अगस्त
हॉलीवुड की चर्चित अमेरिकी अभिनेत्री हेडन पैनेटियर का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि उनकी मौत कैसे हुई। 21 अगस्त को हेडन अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाली थी।
हेडन की टीम ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह एक असाधारण कलाकार और बेहद संवेदनशील इंसान थीं, जिन्होंने अपने अभिनय से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई। उनके निधन से हॉलीवुड और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।
‘हीरोज‘ से मिली वैश्विक पहचान
हेडन पैनेटियर ने बचपन में ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें 2006 में एनबीसी की साइंस-फिक्शन सीरीज ‘हीरोज’ में क्लेयर बेनेट के किरदार से अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली। शो का मशहूर संवाद “Save the cheerleader, save the world” आज भी टीवी इतिहास के सबसे यादगार डायलॉग्स में गिना जाता है।इसके बाद उन्होंने म्यूजिकल ड्रामा ‘नैशविले’ में जूलियट बार्न्स की भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें आलोचकों की सराहना और कई पुरस्कार नामांकन मिले।
फिल्मों और वॉइस एक्टिंग में भी छोड़ी छाप
हेडन ने Remember the Titans, Raising Helen, Ice Princess, I Love You Beth Cooper, Scream 4 और Scream VI जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने पिक्सार की लोकप्रिय एनिमेटेड फिल्म A Bug’s Life में डॉट के किरदार को अपनी आवाज़ भी दी थी।
निजी जिंदगी में कई मुश्किलों का सामना किया
हेडन ने अपने जीवन में शराब की लत, अवसाद और बेटी काया के जन्म के बाद हुए पोस्टपार्टम डिप्रेशन पर खुलकर बात की थी। मई 2026 में प्रकाशित उनकी आत्मकथा “This Is Me: A Reckoning” में उन्होंने मातृत्व, मानसिक स्वास्थ्य और नशे से उबरने की अपनी यात्रा साझा की।उनकी एक बेटी काया क्लिट्स्को है, जिसके पिता यूक्रेन के पूर्व हैवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन व्लादिमीर क्लिट्स्को हैं।
आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट बनी यादगार
27 जुलाई को साझा की गई अपनी अंतिम इंस्टाग्राम पोस्ट में हेडन फोटोग्राफर रैंडल स्लाविन के साथ मुस्कुराती नजर आई थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- “Good moments and good friends.” अब वही पोस्ट उनके प्रशंसकों के लिए एक भावुक याद बन गई है।
अन्य खबरें जानें –
पंजाब पुलिस ने पुलिस प्रतिष्ठान पर हमले की साजिश को किया नाकाम; अमृतसर में आईईडी बरामद



