झज्जर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने किया झंडारोहण, अमर शहीदों को किया नमन

झज्जर, 15 अगस्त झज्जर जिले में 80वां आजादी दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन रोडवेज कर्मशाला में…

झज्जर

झज्जर, 15 अगस्त

झज्जर जिले में 80वां आजादी दिवस धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह का आयोजन रोडवेज कर्मशाला में किया गया, जहां प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

तिरंगे को सलामी देने के बाद उन्होंने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया।समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह देश के असंख्य वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की बदौलत संभव हुआ है। उन्होंने अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 में असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान के बाद देश आजाद हुआ था।

आज हमें अपने संविधान में विश्वास रखते हुए देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी देश का जवान तिरंगे की शान के लिए सीमाओं पर डटा रहता है और देश की रक्षा करता है।

स्वास्थ्य मंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के साथ हरियाली तीज पर्व की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश की महिलाओं को तीज की बधाई देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति और परंपराएं समाज को आपस में जोड़ने का काम करती हैं।

समारोह के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों की वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में देशभक्ति की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।

अन्य खबरें जानें –

नारनौंद में तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *