नूंह,15 अगस्त
नूंह में 80वां जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को जिला पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में देशभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने के साथ हुई। इसके बाद वे समारोह स्थल पर पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
ध्वजारोहण के उपरांत उन्होंने परेड का निरीक्षण किया तथा जवानों की टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर समारोह स्थल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास को याद किया गया।
मुख्य अतिथि कार्तिकेय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि हमें स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश की प्रगति, एकता और अखंडता में अपना योगदान देना चाहिए।
सांसद कार्तिकेय शर्मा कहा कि सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है तथा पिछले लगभग 12 वर्षों में 540 से अधिक शहीदों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की गई है।
समारोह पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
अन्य खबरें जानें –



