नारनौंद में तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

नारनौंद,15 अगस्त नारनौंद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नारनौंद के SDM…

नारनौंद

नारनौंद,15 अगस्त

नारनौंद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। नारनौंद के SDM कार्यालय से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने की। यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा पदाधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे लोगों के बीच देशभक्ति के गीतों और भारत माता के जयकारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए नारनौंद के किसान रेस्ट हाउस तक पहुंची। यात्रा के दौरान नागरिकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला। हर आयु वर्ग के लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश के प्रति अपने सम्मान और गौरव की भावना का प्रदर्शन किया।

देशभक्ति के गीतों की धुन के बीच निकली यात्रा ने लोगों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु  ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है।

हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अभियान है। आज पूरा देश प्रधानमंत्री के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर देशभक्ति का संदेश दे रहा है।

तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रम हमें यह याद दिलाते हैं कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं और नई पीढ़ी को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश के गौरव के बारे में जागरूक करें।

अन्य खबरें जानें –

अंबाला में अनिल विज ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, उमड़ी भारी भीड़, शहर हुआ तिरंगामय, देशभक्ति के गीतों पर जमकर थिरके कैबिनेट मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *