दिल्ली, 15 अगस्त
अभिनेता इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन थ्रिलर ने पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की। फिल्म की रिलीज सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ से हुई टक्कर के बावजूद इसकी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा।
पहले दिन कितनी हुई कमाई?
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने भारत में पहले दिन करीब 21 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन लगभग 25.20 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं विदेशी बाजार से करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई हुई।इस तरह फिल्म का पहले दिन का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन करीब 27.20 करोड़ रुपये पहुंच गया।
पहली ‘आवारापन’ का रिकॉर्ड भी टूटा
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन 2007 में आई पहली फिल्म ‘आवारापन’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। पहली फिल्म ने अपने पूरे बॉक्स ऑफिस रन में करीब 7.76 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि सीक्वल ने रिलीज के पहले दिन ही इस आंकड़े को पार कर लिया।
अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग
‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी फिल्मों ‘राज 2’ और ‘बादशाहो’ ने रिलीज के दिन डबल डिजिट में कमाई की थी। ‘राज 2’ ने करीब 10.35 करोड़ रुपये और ‘बादशाहो’ ने लगभग 12.60 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।
‘बंटवारा 1947’ से हुई सीधी टक्कर
‘आवारापन 2’ के साथ 14 अगस्त को सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, ‘बंटवारा 1947’ ने भारत में करीब 5 करोड़ रुपये और विदेशों में लगभग 1.5 करोड़ रुपये कमाए। इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 8.34 करोड़ रुपये बताया गया है।
‘आवारापन 2’ रिलीज के पहले दिन मिली मजबूत शुरुआत के बाद अब नजर फिल्म के वीकेंड कलेक्शन पर है। अगर इसकी रफ्तार बरकरार रहती है, तो फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कई और रिकॉर्ड बना सकती है।
अन्य खबरें जानें –



