स्वतंत्रता दिवस से दिल्ली में 6 जगहों पर बम धमाके की धमकी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली,14 अगस्त दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट के…

धमकी

दिल्ली,14 अगस्त

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली हाई कोर्ट, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल-3, जामनगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत SDM ऑफिस और दिल्ली कैंट SDM ऑफिस समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को धमकी भरे Email और कॉल के जरिए निशाना बनाने की बात कही गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित स्थानों पर पुलिस, बम निरोधक दस्ता, फायर ब्रिगेड और स्निफर डॉग्स की टीमें पहुंचीं। सभी जगहों पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। शुरुआती जांच में अभी तक किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।

दिल्ली हाई कोर्ट कराया गया खाली

धमकी भरा Email मिलने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया। न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों और अन्य लोगों को परिसर से बाहर निकाल दिया गया तथा सुनवाई स्थगित कर दी गई। बम स्क्वॉड और स्निफर डॉग्स की मदद से पूरे परिसर की तलाशी ली गई।

धमकी भरे ईमेल में दिल्ली हाई कोर्ट और जिला अदालत में विस्फोट का समय बताए जाने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाने की धमकी की बात भी सामने आई है।

खालिस्तान के नाम से भेजा गया ईमेल

मिली जानकारी के अनुसार, Email में खालिस्तान और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का जिक्र किया गया है। संदेश में ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान’ जैसी धमकी दी गई है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली और NCR में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। सभी संबंधित स्थानों पर तलाशी और सुरक्षा जांच जारी है तथा शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है।

अन्य खबरें जानें –

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, सरकारी स्कॉर्पियो पर लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *