कैथल में खजाना कार्यालय मे DC ने किया औचक निरीक्षण, सहायक-क्लर्क को कारण बताओ नोटिस, साफ-सफाई सहित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

कैथल, 14 अगस्त कैथल DC अपराजिता ने  जिला खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में अनियमितता और रिकॉर्ड दुरुस्त न…

कैथल

कैथल, 14 अगस्त

कैथल DC अपराजिता ने  जिला खजाना कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में अनियमितता और रिकॉर्ड दुरुस्त न पाए जाने पर उन्होंने जिला खजाना कार्यालय का कार्यभार देख रहे सहायक तथा हाजिरी रजिस्टर का कार्य देखने वाले क्लर्क को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

DC अपराजिता  खजाना कार्यालय ने पहुंचकर सबसे पहले स्टोर रूम का निरीक्षण किया। जहां रिकॉर्ड को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश जारी किए। इसके बाद DC ने क्लर्क रूम का दौरा किया। जहां उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच की। हाजिरी रजिस्टर में छुटटी का आवेदन मिलने के बावजूद उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही मिलने पर DC ने जिला खजाना कार्यालय का कार्यभार संभाल रहे सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही उस क्लर्क को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जारी किए, जो हाजिरी रजिस्टर का काम देखते हैं।

इसके बाद DC ने खजाना अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने कार्यालय में सुरक्षित कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने तथा अनावश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टांप वितरण, डाक टिकटों की बिक्री सहित कोषाधिकारी कार्यालय के विभिन्न कार्यों की मौजूदा स्थिति की भी जानकारी ली। DC ने निर्देश दिए कि वे कार्यालय में व्यवस्था बनाए रखने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।

DC ने खजाना कार्यालय के बाहर शौचालय को स्वच्छ रखने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि अपने कार्यालय को स्वच्छ रखना सभी का दायित्व है। सभी विभागाध्यक्ष इस बात का ध्यान रखें कि उनके कार्यालयों में अनावश्यक सामान न हो। जो पुराने रिकॉर्ड हैं, उन्हें नियमानुसार तय प्रक्रिया अपनाकर नष्ट करें। आवश्यक रिकॉर्ड को डिजिटाइज करवाएं।

अन्य खबरें जानें –

गुरदासपुर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा कड़ी, चेकपॉइंट्स पर पुलिस की पैनी नज़र, रातभर सड़कों पर उतरे SSP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *