हिमाचल में इंसानियत शर्मसार,पिता ने 6 साल के मासूम को रावी नदी में फेंका, पुलिस को खुद दी सूचना, हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

चंबा,12 अगस्त चंबा में रावी नदी में एक पिता द्वारा अपने छह वर्षीय बच्चे को फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही ASP…

चंबा

चंबा,12 अगस्त

चंबा में रावी नदी में एक पिता द्वारा अपने छह वर्षीय बच्चे को फेंकने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही ASP चंबा दिनेश शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। पुलिस और स्थानीय लोग नदी के किनारे-किनारे बच्चे की तलाश कर रहे हैं।

SP चंबा विजय सकलानी ने बताया कि बच्चे की तलाश जारी है और पुलिस घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटाकर मामले की जांच कर रही है।पत्नी से फोन पर हुई नोकझोंक के बाद एक व्यक्ति ने अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में फेंक दिया। इसके बाद खुद ही पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कर इसकी सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लापता बच्चे की तलाश में पुलिस और NDRF की टीमें रावी नदी में सर्च अभियान चला रही हैं। पुलिस के अनुसार हितेश कुमार (30) पुत्र जयपाल निवासी गांव डभूंई, डाकघर कियाणी सोमवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था।दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई। हितेश की पत्नी पिछले करीब एक माह से अपने मायके अमृतसर में साढ़े तीन वर्षीय छोटे बेटे के साथ रह रही है, जबकि छह वर्षीय बड़ा बेटा पिता के साथ परेल में रह रहा था।

पुलिस के मुताबिक बहसबाजी के बाद हितेश अपने बेटे गगनदीप को लेकर परेल पुल के पास पहुंचा और उसे रावी नदी में फेंक दिया। उसने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। शुरुआत में पुलिस को उसकी बात पर संदेह हुआ, लेकिन मौके पर पहुंचकर जांच की तो बच्चा क्वार्टर से लापता मिला। इसके बाद पुलिस ने हितेश को गिरफ्तार कर लिया और नदी में बच्चे की तलाश शुरू कर दी।

हितेश पिछले करीब एक वर्ष से परेल में किराये के कमरे में रह रहा था। पहले वह बद्दी की एक निजी कंपनी में काम करता था। वर्तमान में घर में दिहाड़ी-मजदूरी करने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी की पत्नी का मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पति-पत्नी के बीच ऐसी क्या बात हुई, जिसके बाद आरोपी ने अपने बेटे को नदी में फेंक दिया।पुलिस और NDRF की टीमें रावी नदी में लगातार तलाश कर रही थीं।

 अन्य खबरें जानें-

Tragic accident in Nabha: ਦਾਦੀ ਨਾਲ ਚਾਰਾ ਲੈਣ ਗਿਆ 7ਵੀਂ ਜਮਾਤ ਦਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਹੱਥ ਰੇਹੜੀ ਸਮੇਤ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਿਆ, ਭਾਲ ਜਾਰੀ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *