गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, विदेश में बैठे गैंगस्टरों के 7 गुर्गे गिरफ्तार, पिस्तौल, कारतूस और हवाला का सामान बरामद

गुरुग्राम, 12 अगस्त गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठकर गिरोह चलाने वाले गैंगस्टरों दीपक…

गुरुग्राम

गुरुग्राम, 12 अगस्त

गुरुग्राम पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-40 की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विदेश में बैठकर गिरोह चलाने वाले गैंगस्टरों दीपक नांदल और हिमांशु भाऊ गैंग के 7 सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये आरोपी विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर भारत में रेकी करने हथियारों और पैसों का लेन-देन हवाला संभालने जैसे अवैध कार्यों को अंजाम देते थे।

पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से भविष्य में होने वाली कई गंभीर आपराधिक घटनाओं पर रोक लगी हैं। 7 आरोपियों में से 6 आरोपी हरियाणा के रोहतक जिले से संबंधित हैं।वहीं सातवां आरोपी गौरव अरोड़ा दिल्ली का निवासी है, जो गैंगस्टरों के कहने पर हवाला के पैसों का लेन-देन और हिसाब-किताब का काम संभालता था।

पुलिस ने इनके पास से 4 पिस्तौल 30 व 32 बोर  18 जिंदा कारतूस 7 मोबाइल फोन और हवाला लेन-देन में इस्तेमाल होने वाला एक नोट बरामद किया है।

पुलिस की पूछताछ और जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से आरोपी बलविंदर के खिलाफ हत्या डकैती समेत विभिन्न संगीन धाराओं में 17 FIR दर्ज हैं। बाकि अन्य आरोपियों पर भी अलग-अलग राज्यों और जिलों के थानों में मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला फिलहाल जांच के अधीन है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं थे।

 अन्य खबरें जानें-

पलवल पुलिस ने लालदास मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और ताले भी किए बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *