रादौर, 10 अगस्त
रादौर मुख्य बाजार स्थित श्री शाकंभरी ज्वेलर्स के मालिक अमित गुप्ता से हुई लूट के मामले में पुलिस और CIA -2 की कार्रवाई के बाद आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में हैं। सोमवार को पुलिस टीम पकड़े गए आरोपियों को वारदात स्थल पर लेकर पहुंची और उनकी निशानदेही पर घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की।
थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि 4 जुलाई को अमित गुप्ता के साथ लूट की वारदात हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CIA -2 टीम को सौंपी गई, जिसने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। पुलिस के अनुसार वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे। इनमें दो आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे, जबकि एक आरोपी रेकी करने में शामिल था।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है। वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
अन्य खबरें जानें-


