Earthquake in Uttrakhand: उत्तराखंड में दो जगह कांपी धरती, उत्तरकाशी में 4.2 और टिहरी में 2.0 तीव्रता का भूकंप

उत्तराखण्ड. 10 अगस्त उत्तराखंड में सोमवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में आए भूकंप…

इंडोनेशिया

उत्तराखण्ड. 10 अगस्त

उत्तराखंड में सोमवार देर रात दो अलग-अलग स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल में आए भूकंप के बाद कुछ समय के लिए लोगों में दहशत का माहौल बन गया। उत्तरकाशी में भूकंप की तीव्रता 4.2 रही, जबकि टिहरी गढ़वाल में 2.0 तीव्रता का हल्का झटका दर्ज किया गया। दोनों ही जगहों में किसी भी तरह के कोई भी तरह के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

 उत्तरकाशी में देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप

उत्तरकाशी जिले में सोमवार देर रात करीब 1 बजकर 21 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.2 रही। इसका केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप का केंद्र बड़कोट तहसील मुख्यालय के समीप राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है।कईं लोग रात को नींद में जागकर घरों से बाहर निकल आए।

टिहरी में भी महसूस हुए हल्के झटके

उत्तरकाशी के अलावा टिहरी गढ़वाल जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। कीर्तिनगर और घनसाली क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता 2.0 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। इसकी गहराई करीब 5 किलोमीटर बताई गई है।

फिलहाल उत्तरकाशी और टिहरी दोनों जिलों में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

 अन्य खबरें जानें-

गैंगस्टरां ते वार का 201वां दिन: पंजाब पुलिस ने 597 ठिकानों पर की छापेमारी; 299 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *