सोलन की सेब मंडी में मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया औचक निरीक्षण, कहा- दो से ढाई करोड़ सेब पेटी आने की उम्मीद

सोलन, 8 अगस्त सोलन में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सोलन सेब मंडी और परवाणु में स्थित हिमाचल प्रदेश बागवानी…

सोलन

सोलन, 8 अगस्त

सोलन में शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी सोलन सेब मंडी और परवाणु में स्थित हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम प्लांट का दौरा किया। निरीक्षण करने के बाद मंत्री नेगी ने कहा कि सेब सीजन हिमाचल प्रदेश में शुरू हो चुका है।उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश में दो से ढाई करोड़ सेब पेटी का उत्पादन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अभी तक हिमाचल प्रदेश के मंडियों में 45 लाख सेब के बॉक्स पहुंच चुके हैं और ₹250 किलो के हिसाब से सेब के दाम किसानों बागवानों को मिल रहे हैं।

मंत्री नेगी ने कहा कि सोलन में भी हाई डेंसिटी एप्पल प्लांटेशन को लेकर बेहतर काम किया गया है।इसके बढ़िया रिजल्ट भी मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलन में बेहतर कार्य हो रहा है और बागवानी विभाग सेब की खेती के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहा है।

जगत सिंह नेगी ने कहा की गुणवत्ता को लेकर जो सवाल दवाओं के लिए उठ रहे हैं, उसको लेकर हॉर्टिकल्चर विभाग समय-समय पर सैंपल भरता है ।लेकिन इस बार बड़ी कंपनी जिनकी दवाएं मार्केट में अच्छी है वह खुद बागवानी विभाग खरीद कर किसानों को सप्लाई करने की तैयारी कर रहा है।उन्होंने कहा कि सेब मंडियों में ऑक्शन अच्छे से चल रही है।

आज उन्होंने सेब मंडियों का निरीक्षण भी किया है। लेकिन, सबसे अहम बात है कि जिन आढ़तियों को सेब का व्यापार करने के लिए लाइसेंस दिए गए हैं, उन्हें अपने लाइसेंस डिस्प्ले करने होंगे और इसको लेकर मार्केट कमेटी को मुस्तेदी से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान बागवानों को उनकी फसलों का बेहतर दाम मिले। इसके लिए राज्य सरकार कार्य कर रही है।

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आज निरीक्षण करने का मुख्य कारण यूनिवर्सल कार्टन को लेकर था कि वह सही से चल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2 साल पहले यूनिवर्सल कार्टन लेकर आए थे।

अन्य खबरें जानें-

यमुनानगर में दो कांवड़ियों की मौत के बाद जागी पुलिस, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम, तैनात हुए 800 जवान.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *