पंचकूला में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव में लगाए 1000 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

पंचकूला, 8 अगस्त पंचकूला के नारायणपुर, रायपुररानी में  77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के विकास…

पंचकूला

पंचकूला, 8 अगस्त

पंचकूला के नारायणपुर, रायपुररानी में  77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार रहे। उनके साथ कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्याम लाल बंसल, उपायुक्त सतपाल शर्मा तथा वन विभाग के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान 1000 पौधों का सामूहिक पौधारोपण किया गया और सभी उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी भी दी।

मुख्य अतिथि कृष्ण लाल पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने की अपील की। कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा ने भी पौधारोपण को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।

अन्य खबरें जानें-

फरीदाबाद में भारी बारिश से ओल्ड रेलवे अंडरपास जलमग्न, पानी में फंसी फॉर्च्यूनर कार, चालक की हालत गंभीर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *