बहादुरगढ़ में फायर ब्रिगेड का कर्मचारी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज

बहादुरगढ़, 5 अगस्त हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की रोहतक टीम ने मंगलवार को बहादुरगढ़ के सेक्टर-17 HSIIDC स्थित अग्निशमन कार्यालय में तैनात HKRN कर्मी एवं…

बहादुरगढ़

बहादुरगढ़, 5 अगस्त

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ब्यूरो की रोहतक टीम ने मंगलवार को बहादुरगढ़ के सेक्टर-17 HSIIDC स्थित अग्निशमन कार्यालय में तैनात HKRN कर्मी एवं फायरमैन श्रीभगवान को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं महम शुगर मिल के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकुल कुमार की मौजूदगी में की गई।

जानकारी के अनुसार, बादली क्षेत्र के पास 14 जुलाई को KMP एक्सप्रेसवे पर चुलकाना निवासी अजीत की ऑल्टो-800 कार में आग लग गई थी। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद अजीत जब कार जलने की रिपोर्ट और एनओसी लेने अग्निशमन कार्यालय पहुंचा तो आरोपी श्रीभगवान ने रिपोर्ट तैयार करने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। बाद में दोनों के बीच 8 हजार रुपये में सौदा तय हुआ।

शिकायतकर्ता अजीत 27 जुलाई को आरोपी को 2 हजार रुपये दे चुका था। इसी बीच अजीत ने हरियाणा स्टेट विजिलेंस से शिकायत कर दी।शिकायत के आधार पर निरीक्षक रामचंद्र के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपी श्रीभगवान को 3 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 अन्य खबरें जानें –

ਈ-20 ਪੈਟਰੋਲ ਨਾਲ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਮੁੱਦਾ ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਗੂੰਜਿਆ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *