देशभर में बारिश का कहर जारी, झारखंड में आकाशीय बिजली से 14 की मौत,कईं राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली, 5  अगस्त देश के कई राज्यों में बारिश लगातार जारी है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। झारखंड में मंगलवार को आकाशीय बिजली…

बारिश

दिल्ली, 5  अगस्त

देश के कई राज्यों में बारिश लगातार जारी है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। झारखंड में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए। वहीं केरल में भारी बारिश और बाढ़ से अब तक 25 लोगों की जान जा चुकी है। दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व भूस्खलन के कारण सैकड़ों सड़कें बंद हैं।

झारखंड में 9 लोगों की मौत

झारखंड में आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई। जिसमें 5 गिरिडीह, 3 दुमका और 2 लातेहार जिले में हुईं। पुलिस के अनुसार, गिरिडीह के देवरी थाना क्षेत्र में खेल खत्म होने के बाद एक स्थान पर बैठे युवकों पर अचानक बिजली गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।

केरल में बारिश से 25 लोगों की मौत

केरल में लगातार हो रही बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं। राज्य सरकार के मुताबिक, अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लोग लापता हैं। बाढ़ और जलभराव के कारण 18 हजार से अधिक लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।

हिमाचल और उत्तराखंड में 252 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश तथा लैंडस्लाइड के कारण 252 सड़कें बंद हैं। इनमें हिमाचल की 153 और उत्तराखंड की 99 सड़कें शामिल हैं। उत्तराखंड के देहरादून और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 12वीं तक के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश घोषित किया गया है।

राजस्थान में मानसून फिर हुआ सक्रिय

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को हुई कई जिलों में बारिश से तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, आकाशीय बिजली के समय खुले स्थानों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

 अन्य खबरें जानें –

‘लगान’ और ‘गजनी’ फेम अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, 74 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *