HANSI विधायक विनोद भयाना ने एंटी स्मोग मशीन एवं ट्रैक्टर सक्शन टैंकर मशीन का किया लोकार्पण, धूल एवं प्रदूषण पर होगा नियंत्रण

हांसी, 4 अगस्त हांसी शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक विनोद…

हांसी

हांसी, 4 अगस्त

हांसी शहर को स्वच्छ, सुंदर, हरित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक विनोद भयाना ने एंटी स्मोग मशीन तथा ट्रैक्टर विद सक्शन टैंकर मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन आधुनिक मशीनों के संचालन से शहर की साफ-सफाई व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी, धूल एवं प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा तथा सीवरेज एवं जल निकासी संबंधी कार्यों में तेजी आएगी।

विधायक विनोद भयाना ने बताया कि नगर परिषद द्वारा लगभग 40 लाख रुपये की लागत से एंटी स्मोग मशीन तथा 13 लाख रुपये की लागत से ट्रैक्टर सक्शन टैंकर मशीन खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि इन मशीनों पर कुल 53 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है, जिससे नगर परिषद की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि एंटी स्मोग मशीन शहर की प्रमुख सड़कों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने का कार्य करेगी। इससे प्रदूषण कम होगा, वातावरण स्वच्छ रहेगा और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

वहीं ट्रैक्टर  सक्शन टैंकर मशीन के माध्यम से सीवरेज, नालियों एवं जल निकासी से जुड़े कार्य पहले की तुलना में अधिक तेजी और बेहतर ढंग से किए जा सकेंगे।विधायक ने कहा कि हांसी को साफ-सुथरा, व्यवस्थित और सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त शहर बनाना उनका संकल्प है। नगर परिषद द्वारा शहर के विकास के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी नागरिकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

शहर में बरसाती पानी की निकासी पर पूछे गए प्रश्न पर कहा कि पहले से बरसात आने पर शहर में तीन से चार घंटे पानी खड़ा रहता था अब एक से दो घंटों में पानी की निकासी हो जाती है जल्द ही शहर के सभी सीवर लाइनों को बदला जाएगा जिससे पानी की निकासी और भी जल्द होगी।

 अन्य खबरें जानें-

Rewari के बावल में बिजली कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना शुरू, सरकार पर कर्मचारियों की मांगे अनदेखी का आरोप

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *