जुलाना, 3 अगस्त
सावन माह के पहले सोमवार के अवसर पर जुलाना के प्राचीन शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मंदिर परिसर में “हर–हर महादेव“ और “बम–बम भोले“ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों तथा बच्चों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर समिति द्वारा पेयजल, प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं।दिनभर मंदिर में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। सावन के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति से प्राचीन शिव मंदिर आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना रहा।
अन्य खबरें जानें –



