KALAYAT में लोगों को दूषित पेयजल की सप्लाई, वार्डवासियों ने किया जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन,कईं बार दे चुके हैं शिकायतें

कलायत, 2  अगस्त कलायत शहर के वार्ड 2 और 3 में सीवरेज से दूषित और बदबूदार पानी आने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।…

कलायत

कलायत, 2  अगस्त

कलायत शहर के वार्ड 2 और 3 में सीवरेज से दूषित और बदबूदार पानी आने से परेशान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि उनके जीवन के साथ खिलवाड किया जा रहा है।

लोगों  ने बताया कि नलों से आने वाला पानी पीला, झागदार और बदबूदार है, जिसे पीने तो दूर, किसी भी अन्य घरेलू काम में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पेयजल सप्लाई के लिए बिछाई गई पुरानी व जर्जर पाइपलाइनों में सीवरेज का गंदा पानी मिलने के कारण यह समस्या पैदा हुई है, जिससे लोगों को मजबूरी में पैसे खर्च कर पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है।

लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न मिलने से नाराज लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द शुद्ध पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस संबंध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई रवि पूनिया ने कहा कि दूषित पेयजल सप्लाई की शिकायत विभाग के संज्ञान में आ चुकी है। टीम मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समस्या का समाधान करने में जुटी है। अति शीघ्र वार्ड में पेयजल समस्या का पूरी तरह से निराकरण कर दिया जाएगा।

अन्य खबरें  जानें –

FARIDABAD में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हुआ अलर्ट, 25 नाकों पर 2,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *